{"_id":"57acccc04f1c1b7102ee54f2","slug":"aaryan-murder-case-so-line-hazir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन मर्डर केस ः एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्यन मर्डर केस ः एसओ लाइन हाजिर
अमर उजाला बागपत
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
आर्यन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में भड़ल के आर्यन हत्याकांड में अब दोघट एसओ पर गाज गिरी है। आईजी मेरठ के निर्देश पर एसपी पूनम ने दोघट एसओ को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले भड़ल चौकी को सस्पेंड कर दिया था। नए एसओ की तैनाती कर दी। हालांकि पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर सकी है।
28 जुलाई को भड़ल से कक्षा चार के छात्र आर्यन का अपहरण किया था। दो अगस्त को उसकी लाश मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव डालूहेड़ा से बरामद हुई। शव बरामद होने के बाद डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने भड़ल चौकी को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में ग्रामीणों ने चौकी स्टाफ के खिलाफ शिकायत की थी। ग्रामीणों ने कहा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ही लापरवाही बरती है।
उधर, बृहस्पतिवार को एसपी पूनम ने बताया आईजी सुजीत पांडेय के निर्देश पर एसओ दोघट को लाइन हाजिर कर दिया। केस का अब तक खुलासा नहीं होने पर यह कार्रवाई की। मामले में एसओ की लापरवाही और अदूरदर्शिता बरतने की शिकायत भी आईजी, डीआईजी और एसपी से की थी। एसपी ने बताया एसओ जितेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया, उनकी जगह चितवन को दोघट भेजा है।