फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन दिन बाद भी महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई

तीन दिन बाद भी महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई

Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई
बड़ौत (बागपत)। ढोढरा गांव के जंगल में मिले महिला के शव की तीन दिन बाद भी शनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं शव के पास से मिली बच्ची सकुशल है, जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ढोढरा गांव के जंगल में एक महिला का शव मिला था, जिसका चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत था। शव के पास ही उसकी दो वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बच्ची को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मेरठ ले जाकर टेस्ट कराया, इसमें वह स्वस्थ पाई गई। तीन दिन बाद भी अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि बच्ची का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व समाचारपत्रों में आने के बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का मानना है कि पति से विवाद या प्रेम-प्रसंग के चलते महिला की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed