फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विक्रम हत्याकांड : दूसरे दिन भी धरना जारी रहा

विक्रम हत्याकांड : दूसरे दिन भी धरना जारी रहा

Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड : दूसरे दिन भी धरना जारी रहा
विक्रम हत्याकांड : दूसरे दिन भी धरना जारी रहा
विज्ञापन


बड़ौत। विक्रम हत्याकांड को लेकर तहसील में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धरने के साथ-साथ प्रतिदिन पांच आदमी क्रमिक अनशन शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती वे यहां से नहीं उठेंगे। धरना दे रहें लोगों को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।
बता दें कि गत 30 अप्रैल की देर शाम बावली रोड़ स्थित शोरूम के कर्मचारी विक्रम की हत्या कर दी गई थी। शोरूम मालिक ने इसे लूट की घटना व विक्रम की हत्या बताकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जबकि मृतक विक्रम के बड़े भाई सत्यवीर ने शोरूम मालिक और उसके दो बेटों के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्या को नहीं खोल पाई।
विज्ञापन

इसी मामले में शुक्रवार को भी हत्यारोपियों की गिरफ्तरारी की मांग को लेकर तहसील में धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों को बड़ौत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर और अन्य अधिवक्ताओं ने पूर्ण समर्थन देते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। धरनास्थल पर आंदोलनकारियों ने एसडीएम गुलशन कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा और धरनास्थल पर प्रतिदिन शनिवार से पांच लोग क्रमिक अनशन पर बैठेगें। शनिवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालें पुनीत तोमर, सतीश तोमर, व्यापक तोमर, सत्यवीर तोमर, कमला देवी शामिल रहेगी। धरने पर विरेंद्र सिंह चेयरमैन, पुनीत चौधरी, अनीस जौहड़ी, व्यापक तोमर, सत्यवीर, अशोक कुमार, अर्जुन, कपिल, आशा, अन्नू, अमरीता, साक्षी, मनीषा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार देर रात विक्रम हत्याकांड खुलासेे की मांग को लेकर कईं दिन से बावली से उठाए गए युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया है और परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इन युवकों को यातनाएं देने का आरोप लगाया गया था। लेकिन परिजनों से लिखवाया गया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed