फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत कोतवाली की हवालात के गेट के सरिये तोड़कर बदमाश भागा

बड़ौत कोतवाली की हवालात के गेट के सरिये तोड़कर बदमाश भागा

Mon, 01 Apr 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली की हवालात के गेट के सरिये तोड़कर बदमाश भागा
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली की हवालात में बंद औसिक्का गांव में हथियार बनाने में पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त शनिवार की रात में हवालात के गेट के सरिये तोड़कर भाग गया। इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर मेें दबिशें दे रही हैं, हालांकि रविवार को देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

औसिक्का गांव में पुलिस ने शनिवार की रात्रि में छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, इसमेें हथियार बनाने का मास्टर माइंड शाबिर पुत्र शब्बीर पिटलोकर सरधना जनपद मेरठ भी पकड़ा गया। उसे कोतवाली की हवालात में बंद किया। रात्रि ड्यूटी पर मुंशी वरुण की तैनाती थी। रात के समय हवालात के गेट के सरिये तोड़ वह थाने के ऊपर बने कमरों से होकर सड़क पर आकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ रामानंद कुशवाहा व पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है, इस मामले में रात्रि में ड्यूटी में तैनात वरुण ने फरार बदमाश के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ रामांनद कुशवाहा ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वह हवालात से कैसे भागा, इसी मामले में रात्रि मेें ड्यूटी में तैनात मुंशी वरुण से पू्छताछ की जा रही है, जांच के बाद मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसिक्का में पकड़ी अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाल राकेश कुमार सिंह को सूचना मिली औसिक्का गांव मेें हथियार बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। इस पर उन्होंने औद्योगिक पुलिस चौकी के इंचार्ज मो. शोएब को पुलिस बल के साथ वहां पर भेजा तो मकान को घेरकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति नसीम पुत्र इमामुद्दीन औसिक्का गांव का रहने वाला और इसी के मकान में यह फैक्टरी चलाई जा रही थी, पुलिस ने वहां से काफी संख्या में बने व अधबने हथियार समेत हथियार बनाने के औजार बरामद किए।

भारी मात्रा मेें हथियार बरामद
बड़ौत। पकड़े गए हथियारों में दो रायफल 315 बोर, दो बंदूक 12 बोर, एक पौनिया 315, दो तमंचे 315 बोर, पांच तमंचे 12 बोर व काफी संख्या में अधबने हथियार बरामद हैं। वहीं डील मशीन, हथौड़ा, रेती, गनाइडर व अन्य औजार भी बरामद किए।


तमंचे चार हजार में, बंदूक आठ हजार में
बड़ौत। यह गिरोह तमंचे चार हजार मेें, बंदूक आठ हजार में, रायफल दस हजार में बेचता है, यह अंतर राज्यीय गिरोह है जो बागपत, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य स्थानों पर हथियारों की सप्लाई करता था। गिरोह का मास्टर माइंड शाबिर पुत्र शब्बीर निवासी सरधना मेरठ फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े वाली टीम मेें मो. उवेश, एसआई कंचित, एसआई मानवेंद्र तथा कांस्टेबल मेें विशाल, विकास, अवतार, सचिन, नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed