{"_id":"5c4a1673bdec22738004e87c","slug":"91548359283-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट में युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में उधार दिए गए रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवती घायल हो गई। युवती ने परिजनों के संग खेकड़ा थाने में पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी गिरीश कुमार की पुत्री निशा बृहस्पतिवार सुबह घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। यहां तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने खेकड़ा में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कुछ दिन पूर्व 50 हजार रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार को जब उसने अपने उधार दिए रुपये वापस मांगे तो उसके रिश्तेदारों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसे लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह हमलावरों से घायल को बचाया। सूचना मिलने पर घायल युवती के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवती का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।