फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साइबर अपराध रोकने के लिए उठाए जाएंगे कड़े कदम

साइबर अपराध रोकने के लिए उठाए जाएंगे कड़े कदम

Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
साइबर अपराध रोकने के लिए उठाए जाएंगे कड़े कदम
बागपत। जिले में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस बेहतर कदम उठाएगी। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसपी ने साइबर अपराधों की विवेचना कर रहे विवेचकों को सात बिंदुओं पर गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आर्थिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में इंटरनेट एवं कंप्यूटर सेवाओं के प्रयोग के कारण क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेटीएम वालेट, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी, कूटरचना से संबंधित अनेक प्रकार के साइबर अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों के हितों के संरक्षण, अपराधों की सूचना प्राप्त होने पर कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रोनिक सामग्री को कब्जे में लिए जाने में बरती जाने वाली सावधानियों आदि के संबंध में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने साइबर अपराधों की विवेचना कर रहे विवेचकों को सात बिंदुओं पर गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है। इसकी व्यापकता और शीघ्रता से लोगों तक पहुंचने की क्षमता के कारण इसका दुरुपयोग धार्मिक उन्माद फैलाने, दूसरे धर्म के प्रति लोगों में द्वेष पैदा करने, व्यक्तिगत प्रतिष्ठा में ठेस पहुंचाने, अश्लील वीडियो अपलोड करने और महिलाओं व युवतियों को ब्लैकमेल करने जैसे आपराधिक कृत्यों के होने से कानून व्यवस्था संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। सामान्य रूप से इनके लिए सोशल मीडिया आदि सेवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी और उसकी प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed