फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांशीराम कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

कांशीराम कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

Thu, 30 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस तैनात
बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी में डीजे बजाने को लेकर हुए संघर्ष मेें कई लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बुधवार को भी कॉलोनी मेें पुलिस तैनात रही। कॉलोनिवासियों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं कर रही है, इससे कॉलोनीवासी दहशतजदा हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को डीजे बजाने को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के लोगों मेें जमकर मारपीट हुई थी, इसमें छह लोग घायल हुए थे। इसके बाद कॉलोनी में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई । इस मामले मेें एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, इसमें पुलिस ने एक को जेल भेजा, जबकि दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। बुधवार को भी कॉलोनी मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और कॉलोनीवासी दहशतजदा रहे। एक समुदाय के लोग अब भी दहशतजदा हैं और अपने आपने को असुरक्षित समझ रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस तैनात है और किसी भी बाहरी तत्व को कॉलोनी मेें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी मेें अब शांति है। तीन लोग फरार है, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed