{"_id":"5b5f6a554f1c1b07788b6daf","slug":"91532979797-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र शिवम हत्याकांड पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र शिवम हत्याकांड पुलिस खाली हाथ
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव के जंगल में छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का पता नहीं लगा पाई है। मृतक के पास से मिले मोबाइल में पूरा डाटा डिलीट मिला है। गांव में एक ही अंदाज में सात दिन में हुई दो युवकों की हत्या से दहशत फैली हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बिजवाड़ा गांव के जंगल में रविवार की शाम बीकॉम के छात्र सयश तोमर उर्फ शिवम (19) पुत्र पुष्पेंद्र तोमर उर्फ बिट्टू निवासी बिजवाड़ा की गोली मारकर हत्या की। उसकी कनपटी पर बाई तरफ तमंचा सटाकर गोली मारी। पुलिस को शव के पास से 315 बोर का तमंचा व मृतक की जेब से एक कारतूस व मोबाइल भी मिला । इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक मोबाइल से भी पूरा डाला डिलीट किया हुआ था। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है। वहीं 23 जुलाई को गांव के जंगल में इसी तरह से अमित तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रहम पाल की गोली मारकर हत्या की।
सूत्रों के मुताबिक अमति के शव के पास भी 315 बोर का तमंचा मिला । जिसे परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही हटा दिया था। गांव में सात दिन में एक ही अंदाज में की दो युवकों हत्या से दहशत फैली हुर्ई है। दोनों मृतक युवकों के हाथों पर एक्श का निशान भी मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों हत्याएं योजना के तहत की गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। दोनों हत्याएं एक जैसी ही थी। पुलिस जल्दी हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
घर में परेशान घूम रहा था छात्र
बिनौली। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि छात्र परिजनों के साथ सुबह खेत से घर आया। नहाने के बाद खाना खाया और नीचे कमरे में जाकर लेट गया। एक बजे के करीब उठा और घर में इधर-उधर घूमने लगा। वह परेशान दिख रहा था। वह घर से बाहर जाने लगा तो मां ने पूछा कि कहां जा रहे हो, तो उसने बताया था कि थोड़ी देर में आ रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा।