फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां के सामने 15 वर्षीय बेटी का अपहरण

मां के सामने 15 वर्षीय बेटी का अपहरण

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मां के सामने 15 वर्षीय बेटी का अपहरण
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से हथियारों के बल पर चार युवक मां के सामने से बेटी का अपहरण कर ले गए। मां-बेटी जंगल में चारा लेने गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रविवार शाम जंगल में चारा लेने गई थी। मां ने बताया कि जब वे चारा काट रही थी तो चार युवक वहां आए और उन्होंने तमंचे से आतंकित कर उसकी बेटी को उठाकर ले गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे और किशोरी की तलाश, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कांबिंग कर किशोरी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पति को दी। माता-पिता थाने पर पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed