{"_id":"5b198d5d4f1c1ba06e8b7069","slug":"91528401245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने 16 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने 16 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
हिम्मतपुर सूजती गांव के कल्लू की महाराष्ट्र के इलावट गांव में कोल्हू के कढ़ाव में गिरकर मौत हो गई थी। बुधवार की रात में युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर 16 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी बाल सिंह ने बताया कि एक मई को उसके 18 वर्षीय बेटे कल्लू को पड़ोसी युवक टिंकू गांव इलावट जनपद पूना महाराष्ट्र स्थित कोल्हू में नौकरी दिलाने के बहाने घर से ले गया । चार जून को परिजनों को सूचना मिली थी कि कल्लू की कोल्हू के कढ़ाव में गिरकर मौत हो गई है। पिता ने टिंकू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाकर थाना दोघट में तहरीर दी । बुधवार की रात में युवक का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पिता बाल सिंह ने बताया कि बेटे की हत्या की है। आरोपी युवक से उनकी रंजिश चल रही है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया घटना महाराष्ट्र की है। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।