फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ साल की मासूम से दुष्कर्म

आठ साल की मासूम से दुष्कर्म

Thu, 24 May 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। अनुसूचित जाति के युवक ने नलकूप के कमरे में मासूम के साथ रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के दादा ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार को वह परिवार के साथ खेत में गई । परिवार के लोग बच्ची को नलकूप पर छोड़कर खेत में गन्ने की बुआई करने लगे। सुबह 11 बजे के लगभग बच्ची नलकूप पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक अनुसूचित जाति का युवक नलकूप पर पानी पीने के लिए आया। युवक मासूम बच्ची को नलकूप के कमरे में अंदर ले गए और उसके साथ रेप किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी दलित युवक को पकड़ लिया और नलकूप के कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बच्ची के दादा ने कोतवाली में अंकित पुत्र आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां सुरक्षित हैं बेटियां
बागपत। दादा ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण बच्ची को नलकूप पर अकेले छोड़ दिया । उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी सुरक्षित नहीं है। युवक उसके साथ दरिंदगी भी कर सकता है।

पुलिस से रहम की भीख मांगने लगा आरोपी
बागपत। मासूम बच्ची से रेप करने का आरोपी कोतवाली में पुलिस के पैरों में गिरकर रहम की भीख मांगने लगा। कह रहा था कि साहब गलती हो गई। फिर से ऐसा काम नहीं करूंगा।


बेटियों को अकेला मत छोड़िए, दरिंदे घूम रहे है
बागपत। मासूम के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दोघट थाना क्षेत्र में खेत में अकेली बैठी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से अप्राकृतिक कुकर्म किया था और अब बागपत कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ घटना हो गई। पुलिस रेप की घटना तो दूर छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ तक की घटनाएं नहीं रोक पा रही है। एंटी रोमियो टीम भी नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed