{"_id":"5af5e0574f1c1bd4408b481e","slug":"91526063191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित की हत्या में प्रयुक्त फावडा व डंडा हुआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकित की हत्या में प्रयुक्त फावडा व डंडा हुआ बरामद
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव मेें एक युवक की अंडा खाने के विवाद में चार लेागों ने डंडे व फावडे़ से प्रहार कर हत्या कर दी थी और शव को तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में गोताखारों ने तालाब से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व डंडा बरामद किया।
टयौढ़ी गांव के अकित पुत्र रामकुमार की गांव के चार लोगों ने दावत खाते समय एक अंडा अधिक खाने पर नौ अप्रैल को डंडों व फावडे़ से मारपीट कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था। इस मामले में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और इस हत्या में शामिल छोटू, मोनू, माना, सचिन निवासी टयौढ़ी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व डंडे बरामद करने का प्रयास किया था और गोताखार भी बुलाए थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को पुन: बागपत से गोताखार बुलाए गए। उन्हें तालाब में फावड़ा व डंडा मिला, जिसे पुलिस ने सील कर दिया।