फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर

स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर

Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल गांव के बस स्टैंड पर स्कूल बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
सोमवार को सुबह के समय खेकड़ा के एक पब्लिक स्कूल की बस रटौल गांव में बच्चों को लेने आई । बस स्टैंड पर जब बच्चे बस में चढ़ रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल की बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गया। चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस हादसे में छह बच्चों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। कुछ अभिभावकों ने फोन कर बच्चों के बारे में जानकारी ली। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधक और कुछ अध्यापक मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने घायल बच्चों का चिकित्सक से इलाज कराया। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। पुलिस ने संबंधित ट्रक के मालिक को थाने में बुलाया और चालक की हरकत के बारे में बताया। इससे थाने में लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग ट्रक मालिक और स्कूल प्रबंधक में समझौता करने में जुट गए। देर रात तक स्कूल प्रबंधकों और ट्रक मालिक में समझौते की वार्ता चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed