फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए-Meerut

महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए-Meerut

Sun, 22 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
महिला के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए-Meerut
बागपत/मेरठ। अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के नाम पर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने को कहा तो अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए गए। आरोपी मेरठ का निवासी है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

बागपत निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले वर्ष एक बैठक में हिस्सा लेने मेरठ आई थी। बैठक में मौजूद जगत चौरसिया नाम के व्यक्ति ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। जगत चौरसिया ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला एक साल में आरोपी को तीन लाख रुपये दे चुकी है। अब फिर से वह महिला से तीन लाख रुपये देने की मांग कर रहा है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उस पर अपलोड कर दिए। महिला ने कोतवाली में आरोपी जगत चौरसिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed