फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चा सेवानिवृत इंस्पेक्टर का नगदी से भरा बैग उठाकर भागा

बच्चा सेवानिवृत इंस्पेक्टर का नगदी से भरा बैग उठाकर भागा

Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बच्चा सेवानिवृत इंस्पेक्टर का नगदी से भरा बैग उठाकर भागा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दस साल का बच्चा बीएसएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर का डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग उठाकर भाग गया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोचा और पुलिस को सौंपा। उसने कोतवाली में तहरीर दी।

जहुर हसन पुत्र दलेल खान गांगनौली गांव का रहने वाला है। हाल में वह दिल्ली रह रहे हैं और बीएसएफ से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से बड़ौत स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रूपये निकलवाकर बैग में रखकर पैदल ही दिल्ली बस स्टैंड के लिए चले। फूंस वाली मस्जिद के पास एक युवक ने कहा कि आपके कपड़ों पर किसी ने उल्टी कर दी है तो वह फूंस वाली मस्जिद के टंकी के पास पैसों से भरा बैग रख कर कपड़े साफ करने लगा तो तभी दस साल का बच्चा उसका बैग लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और उससे बैग भी बरामद हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। लोगों के अनुसार बच्चे के साथ एक युवक भी था। इसने गंदगी डाली और इस बच्चे को उनके पीछे लगा दिया। उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए बच्चे ने अपने को भोपाल मध्य प्रदेश का बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed