फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र रवि हत्याकांड का शीघ्र खुलाया नहीं तो आंदोलन

छात्र रवि हत्याकांड का शीघ्र खुलाया नहीं तो आंदोलन

Tue, 27 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्र रवि हत्याकांड का शीघ्र खुलाया नहीं तो आंदोलन
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर परिजन एसपी जय प्रकाश से मिले। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों के दरवाजा खटखटाएंगे। एसपी ने उन्हें शीघ्र खुलासा करने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रवि धामा के भाई मनोज ने एसपी को बताया 21 फरवरी की रात में उनके गांव का भांजा अंकुर उसके भाई रवि को घर से बुलाकर ले गया। 23 फरवरी को उसका शव मीतली गांव के जंगल में मिला । जिसकी गर्दन रेत कर हत्या की। इस मामले में कैडवा गांव के रोबिन को नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने इस मामले में गांव के भांजे अंकुर को कई दिन से हिरासत में ले रखा है। उसने पुलिस को कई अहम सुराग भी दिए है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि अंकुर हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार है। पुलिस यदि उससे सख्ती से पूछताछ करें तो वह सब कुछ उगल देगा। उन्होंने कहा पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा यदि हत्याकांड का खुलासा शीघ्र नहीं किया तो वे आईजी, डीआईजी से मिलकर गुहार लगाएंगे। इस पर एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है। इसमें शामिल एक भी आरोपी को नहीं बक्शा जाएगा। शीघ्र ही खुलासा करेंगे। इस मौके पर कपिल, मदन, अमित, प्रदीप, बिट्टू, सुंदर, संजय, गुलाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed