फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मासूम से रेप का प्रयास, पंचायत में माफी मांगी

मासूम से रेप का प्रयास, पंचायत में माफी मांगी

Tue, 27 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मासूम से रेप का प्रयास, पंचायत में माफी मांगी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से युवक ने रेप का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। बाद में पंचायत में आरोपी युवक के माफी मांगने पर समझौता हो गया।

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर खाली पड़े मकान में ले गया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर गांव में हुई पंचायत में बच्ची के परिजनों व आरोपी के परिजनों को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक झोंक के बाद आरोपी ने भरी पंचायत में माफी मांगी। पंचों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed