फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दस लाख रुपये लेकर बना दिया रेलवे में फर्जी टीसी

दस लाख रुपये लेकर बना दिया रेलवे में फर्जी टीसी

Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
दस लाख रुपये लेकर बना दिया रेलवे में फर्जी टीसी
बागपत। नौकरी के नाम पर ठगी का एक ओर मामला सामने आया है। दस लाख रुपये लेकर न केवल रेलवे में टीसी के पद का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, बल्कि उससे ट्रेन में आरोपी टीसी ने यात्रियों से चेकिंग भी करा दी। पता चलने पर युवक ने रुपये की मांग की तो आरोपी और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

गोपालपुर खड़ाना गांव निवासी मिंटू ने बताया कि उसके भाई अंकुश की रेलवे में टीसी (टिकट कलेक्टर) के पद पर तैनात एक कर्मचारी से करीब दो साल पहले मुलाकात हुई । जो शामली जनपद का है। उसने टीसी के पद पर अंकुश को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए अंकुश से दस लाख रुपये ले लिए। इसमें से 3.83 लाख रुपये की रकम बैंक एकाउंट में डलवाई। आरोपी ने अंकुश को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया । उससे करीब दो माह तक ट्रेन में अपने साथ यात्रियों की चेकिंग भी कराई। उसको दो माह का वेतन भी दिया। बाद में पता चला उसकी रेलवे में नौकरी नहीं लगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी टीसी से बात की और उससे रुपये वापस लौटाने के लिए कहा, आरोपी ने उनको ढाई लाख रुपये का चेक दे दिया । जो बैंक में बाउंस हो गया। आरोपी तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं लौटा रहा है। इस संबंध में कोर्ट में वाद दायर करा दिया। आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। तीन लोगों ने 21 जनवरी को घर पर आकर गाली-गलौज कर केस में समझौते का दबाव बनाया, ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने परिजनों के साथ मिलकर मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी जयप्रकाश ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बामनौली गांव के अधिवक्ता के भाई से 5.85 लाख रुपये लेकर आर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। बाद में पता चला तो आरोपियों के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed