फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल से मिले मोबाइलों से हुई दर्जनों कालें

जेल से मिले मोबाइलों से हुई दर्जनों कालें

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जेल से मिले मोबाइलों से हुई दर्जनों कालें
जेल से मिले मोबाइलों से हुई दर्जनों कालें
विज्ञापन


बागपत। जिला कारागार में छापामारी के समय मिले दो मोबाइलों से अपराधियों की करतूत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। अफसरों का दावा है कि दोनों मोबाइलों से अलग-अलग दर्जनों नंबरों पर कॉल की गई है। किससे क्या बातें हुई हैं? इसकी जांच रही है। उधर, इस पूरे मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत मिली है। जनपदीय अफसरों ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार के निर्देश पर पांच दिसंबर को मेरठ एडीएम (प्रशासन) सत्यप्रकाश पटेल और एसपी बागपत जय प्रकाश ने जेल में छापामारी की थी। हाई सिक्योरिटी बैरक के पास खेत से एक स्मार्ट फोन और एक बाथरूम से मोबाइल मिला था। इसके अलावा तीन चाकू, दो सुएं और एक चरस का पैकेट मिला था। इसका पता चलते ही लखनऊ तक के अफसर टेंशन में आ गए है। जनपदीय अफसरों ने माना कि बंदी जेल में फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें जेल प्रशासन की मिलीभगत है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर जांच की। सूत्रों की माने तो बागपत ही नहीं दूसरे जनपद, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब तक कॉल की गई हैं। हालांकि एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मोबाइलों से की जाने वाली कालों के बारे में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एडीएम लोकपाल सिंह का कहना है कि जेल प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण ही मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। इसके लिए जेल अधीक्षक और जेलर जिम्मेदार है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सूत्रों की माने तो छापामारी के दौरान कई सजायाफ्ता बंदियों की चेकिंग नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यदि उनकी तलाशी होती तो ओर भी प्रतिबंधित सामान मिल सकता था। एडीएम का कहना है कि जेल में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed