{"_id":"59c176c14f1c1b25688b56fd","slug":"91505851072-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर अवैध वसूली के विरोध ट्रक चालक को पकड़ा, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉर्डर पर अवैध वसूली के विरोध ट्रक चालक को पकड़ा, दो हिरासत में
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी-हरियाणा बार्डर पर जिला पंचायत के नाम पर एक बार फिर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ट्रक चालक के रुपये न देने पर पीछा कर पकड़ने और झगड़े के लिए उतारू होने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। चालक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक अजय कुमार ने बताया वह ट्रक में लोनी से गत्ता लेकर सोनीपत के राई में जा रहा था। जैसे ही निवाड़ा बार्डर के पास पहुंचा, तभी वहां पर तीन-चार लोग जिला पंचायत के नाम पर रुपये मांगने लगे। कभी दो सौ रुपये लेते हैं तो कभी ढाई सौ। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया और ट्रक को लेकर चल दिया। उन्होंने कहा बाइक सवार युवकों ने पीछा कर यमुना पार करने के बाद उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज कर झगड़े पर उतारू हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
उधर, पकड़े गए आरोपी लोगों ने कहा जिला पंचायत का ठेका छूटा हुआ है। वे नियमानुसार ही वाहनों से वसूली करते हैं। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ जिला पंचायत के एएमए प्रदीप कुमार सक्सेना ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
अवैध वसूली पर हो चुकी
है पूरी चौकी सस्पेंड
बागपत। पुलिस के सामने जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। पुलिस अफसरों की टीम ने पिछले दिनों छापामारी कर कई लोगों को पकड़ लिया था। इस कारण निवाड़ा चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड किया था।