{"_id":"59861f974f1c1b0b028b46b7","slug":"91501962135-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास युवक पर हमला, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी के पास युवक पर हमला, मुकदमा
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव निवासी बॉबी के शिकायत पत्र के मुताबिक वह बालैनी क्षेत्र के एक भट्ठे पर कार्य करता था। वहां पर उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल गया था। दोनों ने घर से जाकर नौ अक्तूूबर 2015 को शादी कर ली थी। बाद में राजस्थान जाकर रखने लगे थे। उसकी पत्नी के परिजन जानकारी मिलने पर पुलिस के सहयोग से वहां से ले आए थे। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मामले कोर्ट में विचाराधीन है। एक दिन वह कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। कचहरी के पास लड़की पक्ष के लोग भी आए हुए थे। एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहें। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक राहुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
दुकान पर कब्जा कर किया
सामान चोरी, एफआईआर
बागपत। सहारनपुर निवासी जावेद ने बताया वह बागपत में बर्तनों का व्यापार करता है। उसने किराये पर दुकान ले रखी है। वह दुकान बंद करके अपने घर गया हुआ था। एक व्यक्ति ने दुकान से 30 हजार रुपये की नगदी और डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर वहां पर पहुंचा तो आरोपी ने दुकान को अपनी बता दी भुगत लेने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर आरोपी जमाल हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।