फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक पर शव देखा तो सीएमओ पर भड़क गए मंत्री जी

बाइक पर शव देखा तो सीएमओ पर भड़क गए मंत्री जी

Thu, 22 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर शव देखा तो सीएमओ पर भड़क गए मंत्री जी
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर की रेशमा की मौत और बाइक पर शव ले जाते परिजनों का तस्वीर मीडिया की सुर्खियां बनते ही जांच बैठ गई। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सीएमओ पर नाराज हुए और स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री ने कहा यदि एंबुलेंस नहीं थी तो स्वास्थ्य विभाग को किराए का वाहन मंगाकर शव को घर तक भिजवाना चाहिए था।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने समाचार पत्रों में बाइक पर शव ले जाते परिवार की तस्वीर देखी तो सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा से जवाब तलब किया। सीएमओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। मंत्री ने कहा यदि अस्पताल में मौत हुई और परिजन शव ले जाने लगे तो एंबुलेंस मिलनी चाहिए था। यदि एंबुलेंस नहीं थी तो स्वास्थ्य विभाग को प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम करना चाहिए था। डीएम को उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए कहा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने इसके लिए जांच कमेटी का गठन किया। डीएम ने कहा अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है, इसके बाद ही वह कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा विभागीय कर्मियों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने बताया महिला की अस्पताल में मौत हुई और परिजन अपनी मर्जी से शव ले गए। जांच के लिए बुधवार को डॉक्टरों की टीम घर भेजी थी। परिजनों ने कहा वह अपनी मर्जी से बाइक पर शव लेकर आए थे। मंगलवार को सीएमओ की जानकारी में यह मामला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed