फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुमित अपनी पत्नी और भाई के साथ चला रहा था हाईटेक सट्टा

सुमित अपनी पत्नी और भाई के साथ चला रहा था हाईटेक सट्टा

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुमित अपनी पत्नी और भाई के साथ चला रहा था हाईटेक सट्टा
पत्नी और भाई संग हाईटेक सट्टा चला रहा था सुमित
विज्ञापन

बागपत। शहर की झंकार गली में पुलिस छापामारी में सट्टा चलाते पकड़े गए चार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी दी। पुलिस ने कहा सुमित अपनी पत्नी, भाई समेत कई लोगों के साथ मिलकर अवैध रूप से सट्टे का कारोबार कर रहा है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा।
एएसपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया लगातार मिल रही शिकायत पर सीओ श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने सुमित के मकान पर छापामारी की। वहां पर अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी होती मिली। मौके से सुनील पुत्र सुरेश निवासी यमुना रोड बागपत, रिंकू पुत्र रमेश चंद, जोनी पुत्र गजराज सिंह और सचिन पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी अमीनगर सराय पकड़े गए। जबकि सरगना सुमित, उसका भाई अमित, पत्नी रिया के अलावा लक्की, आजाद और सुभाष निवासी बागपत भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से 233691 रुपये नगद, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन सीसीटीवी कैमरे, चार मोबाइल, चार छोटी डायरी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ सर्च वारंट था। इसके बाद भी पुलिस ने छापामारी की। इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। पुलिस को मौके से मिली डायरी से कई अहम जानकारी मिलने जा रही है। पुलिस ने डायरी और कैमरे की मैमोरी को खंगालना शुरू कर दिया है। इससे कई लोग बेनकाब होगे। छापामरी होते ही पुलिस अफसरों के मोबाइल बजने लगे थे। कई सफेदपोश ने भी उनके बचाव में फोन किया, लेकिन सभी का प्रयास धरा का धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed