फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले टिकट लेने को लेकर युवकों में मारपीट

पहले टिकट लेने को लेकर युवकों में मारपीट

Thu, 16 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पहले टिकट लेने को लेकर युवकों में मारपीट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पहले टिकट लेने को लेकर दो युवकों में मारपीट हुई। इससे वहां पर मौजूद यात्रियों मेें अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देखकर युवक वहां से भाग निकले।

बुधवार को काफी संख्या में यात्री शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 के लिए टिकट खिड़की पर खड़े हुए थे। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर आकर रुक गई। तभी दो युवक वहां पर तेजी से आए और पहले टिकट लेने को लेकर आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख आपस में लड़ रहे युवक वहां से भाग निकले। यात्रियों ने कहा आए दिन टिकट खिड़की देरी से खुलने के कारण यात्रियों में कहासुनी होती रहती है। मारपीट की घटनाएं भी आम बात हो गई है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed