{"_id":"5cc601e1bdec22077a4269fa","slug":"81556480481-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावली के भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से ठगे 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पावली के भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से ठगे 45 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाबला गांव में भवन निर्माण सामग्री की दुकान मालिक से 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सीमेंट लेने के बहाने युवक ने गूगल पेय एकाउंट के जरिये दुकान मालिक के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। दुकान मालिक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई।
पाबला गांव निवासी बाबूराम पुत्र रामपाल ने बताया कि उसकी गांव में भवन निर्माण सामग्री बेचने की दुकान है। अहेड़ा गांव निवासी विजय पाल उनकी दुकान से भवन निर्माण सामग्री का सामान ले जाता है। कुछ दिन पहले विजय पाल के पास एक युवक का फोन आया। उसने सीमेंट लेने की बात कही तो विजयपाल ने दुकान मालिक का नंबर दे दिया। युवक का दुकान मालिक बाबूराम के पास फोन आया। उसने दो सौ बोरे सीमेंट के तय कर लिए। युवक ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा तो दुकान मालिक ने सहमति जता दी। आरोपी ने गूगल पेय एकाउंट के जरिये 20 हजार रुपये का मैसेज भेजा। दुकान मालिक ने अपना पास वर्ड डाल दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 45 हजार रुपये कट गए। इस के बाद उन्हें ठगी का पता चला। दुकान मालिक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।