{"_id":"5c4e0920bdec22738a473e43","slug":"81548618016-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में चोरों और ग्रामीणों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंसूरपुर में चोरों और ग्रामीणों में फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
मंसूरपुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर रहे चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान चोर ट्रांसफार्मर को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
मंसूरपुर गांव में रकम लाल और बोस के नलकूपों के पास शनिवार की रात में चोर ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर रहे थे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आहट सुनी तो मोबाइल कर गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण लाइसेंसी हथियार व लाठी-डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ लिए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर चोरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने कई फायर किए। चोर ट्रांसफार्मर को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों को पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।