{"_id":"5beb2bcebdec2269602c5dad","slug":"81542138830-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को दो फुट की दूरी से मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल को दो फुट की दूरी से मारी थी गोली
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। टीकरी कस्बे के राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो फीट दूर से गोली लगना बताया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि खुद के तमंचे से उसे गोली नहीं लगी। किसी ने उसे गोली मारी है। पुलिस मृतक के दोस्त अर्जुन से भी कुछ उगलवा नहीं पाई है। वहीं मृतक के परिजनों में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा है। उन्होंने खुलासे की मांग की।
टीकरी कस्बे के जंगल में शनिवार की देर शाम दो बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर राहुल उर्फ विक्की पुत्र खुशीराम निवासी टीकरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका दोस्त अर्जुन पुत्र सोमपाल दहशत में बेहोश गया। इस मामले में मृतक के भाई अंकित ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। इस हत्याकांड का कहानी पूरी तरह से उलझ गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है, लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहने से आया।
पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि करीब दो फुट की दूरी से मृतक को गोली लगी है। इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि मृतक को खुद के तमंचे से गोली नहीं लगी। पुलिस कई दिन से अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है, लेकिन पुलिस उससे कुछ नहीं उगलवा पाई। पुलिस खुलासा करने मेें पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। वहीं मृतक के भाई अंकित ने बताया कि पुलिस मामले को उलझा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। उसने जल्द खुलासे की मांग की। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अन्य कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।