{"_id":"5b60bab54f1c1bf5498b45ba","slug":"81533065909-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने दिया मोबाइल पर तलाक, पत्नी ने कहा इसे नहीं मानती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौहर ने दिया मोबाइल पर तलाक, पत्नी ने कहा इसे नहीं मानती
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज उत्पीड़न के मामले में कानूनी कार्रवाई में घिरे शौहर ने मोबाइल फोन पर पत्नी को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं दूसरा निकाह भी कर लिया। जबकि उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पहली पत्नी ने एसपी जयप्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
जिला गाजियाबाद मुरादनगर थाना के क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव निवासी शौकीन ने अपनी बेटी रुखसार का निकाह 27 अक्तूबर 2013 में ताहिर निवासी खेकड़ा के साथ किया। मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंची रुखसार ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर महिला का उत्पीड़न करने लगे । 19 फरवरी 2018 को ससुराल वालों ने रुखसार को मारने की फांसी लगाकर कोशिश की । पिता ने खेकड़ा थाने पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह अपने पिता के घर रह रही है। पिछले दिनों उसके पति ताहिर ने मोबाइल फोन पर रुखसार को तीन तलाक दे दिया। इतना ही उसने दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया। पत्नी ने तीन तलाक को मानने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि हाईकोर्ट भी तीन तलाक को अवैध करार दे चुकी है। उसने एसपी से मामले की सही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।