फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजरंगी की हत्या से नौ दिन पहले लगने थे सीसीटीवी कैमरे

बजरंगी की हत्या से नौ दिन पहले लगने थे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बजरंगी की हत्या से नौ दिन पहले लगने थे सीसीटीवी कैमरे
बागपत। सिस्टम की लापरवाही का एक और बड़ा नमूना सामने आया है। बागपत जेल में 30 जून तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन कार्यदायी संस्था ने काम पूरा नहीं किया। एडीजी जेल चंद्रप्रकाश ने यह स्वीकारा कि निर्धारित समय मेें कैमरे नहीं लगे हैं। टेंडर प्रक्रिया धीमी रही, इन सब मामले की जांच होगी और जल्द ही कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक के बाद एक सिस्टम की कई चूक सामने आ रही है। बजरंगी को जेल में शिफ्ट किया जाना, जेल की आवाजाही का पुलिस के पास कोई सुबूत नहीं है। सवाल है कि आखिर लेट लतीफी किसकी वजह से हुई। जबकि बागपत जेल में 30 जून तक कैमरे लगाए जाने थे। कार्यदायी संस्था समय पर यह कार्य पूरा नहीं करा सकी। एडीजी जेल चंद्रप्रकाश का कहना है कि जल्द से जल्द सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। जिस स्तर से भी चूक हुई है, उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed