{"_id":"5b2ea29a4f1c1b614d8b7eac","slug":"81529782938-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिल़ती गर्मी और उमस से सड़के दिन में खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलचिल़ती गर्मी और उमस से सड़के दिन में खाली
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
भीषण गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। दिनभर तेज चिलचिलाती धूप के साथ मौसम की उसम लोगों के लिए बड़ी परेशानी की वजह बन गई। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम होने के बाद भी वाहनों से निकलने वाली गर्मी से लोग तौबा कर रहे हैं। उधर शनिवार को जगह-जगह प्याऊ लगाकर लोगों को पानी पिलाया और भगवान से बरसात की कामना की।
पिछले कई दिन से नगर और क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है, इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह होते ही सूरज आग बरसाने लगता है। गर्मी से बचने के लिए पूरे-पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहते हैं। शनिवार को नगर में बिजरौल रोड, मीरापुर रजबाहा, बड़का रोड, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुगी सहित कई जगहों पर लोगों को पानी पिलाया और भगवान से बरसात की कामना की, ताकि लोगों को गर्मी से निजात मिले। इसमें विनीत मलिक, बबलू मलिक, गौरव मलिक, मोहित तोमर, राम कुमार तोमर, सोनू तोमर, अशोक तोमर, ऋषिपाल, हिमांशु तोमर, सतपाल, धन सिंह तोमर आदि रहे।