{"_id":"5b2c00884f1c1bf76e8b9753","slug":"81529610376-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलशाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलशाद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी कहानी
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ढोढरा गांव निवासी मृतक राजमिस्त्री दिलशाद की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को संकट में डाल दिया है। रिपोर्ट में उसकी मौत तीन दिन पहले होना बताया है। जबकि लोक नायक अस्पताल दिल्ली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत 12 घंटे पहले हुई बताई गई थी।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढोढरा गांव निवासी दिलशाद 26 मार्च को झगड़े के दौरान घायल हो गया था। जिसका लोक नायक अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा था। 19 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । गुस्साए परिजनों ने कलक्ट्रेट बागपत के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव को रखकर जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला । परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को संकट में डाल दिया । पीएम रिपोर्ट में मौत तीन दिन पहले हुई है, इसका खुलासा हुआ है। जबकि लोक नायक अस्पताल दिल्ली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत 12 घंटे पहले हुई बताई गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग-अलग तरह की है। इसकी जांच कराई जा रही है।
आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर में चाची से साथ रेप का प्रयास व मारपीट कर घायल करने के मामले में आरोपी शरीक निवासी धनौरा सिल्वर नगर ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।