{"_id":"5adce4a84f1c1b3b0a8b6037","slug":"81524425896-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकों पर ओवररेट शराब बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकों पर ओवररेट शराब बेचने का आरोप
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शराब की कई दुकानों पर ओवर रेट में शराब बेचे जाने की शिकायत की। विरोध करने पर सेल्समैन ग्राहकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। बागपत जिले में देसी और अंग्रेजी शराब के लगभग 62 ठेके खुले हुए है। ओवर रेट को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। सेल्समैनों की ग्राहकों से मारपीट के बाद मामले थानों तक पहुंच रहे हैं। बड़ौत निवासी सहदेव सिंह, सतेंद्र सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य से जांच कराने की मांग की। उधर, मौर्य ने कहा यदि ऐसा मामला है तो जांच करा कर कार्रवाई होगी।
हरियाणा से बढ़ा तस्करी का खेल
बागपत। जनपद के सुभानपुर, काठा, पाली, सांकरौद, बागपत, सिसाना, नैथला, खेड़ी प्रधान, कोताना, जागौस, शबगा, बदरखा, टांडा में यमुना नदी के रास्ते हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। जनपद के दर्जनों गांवों में हरियाणा मार्का शराब खुलेआम बेची जा रही है। उक्त अवैध शराब बागपत में यूपी-हरियाणा बार्डर से स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे से होकर लाई जा रही है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अरुण का कहना है कि आए दिन छापामारी की जा रही है। बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।