फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वाजिदपुर के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

वाजिदपुर के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
वाजिदपुर के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। बदायूं में तैनात महिला कांस्टेबल पर आठ दिन पहले कचहरी के बाहर हुए जानलेवा हमले के मामले में वाजिदपुर गांव के आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला सिपाही पर धमकी देने और झूठा फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी जयप्रकाश को बताया कि गौरव पुत्र ओमवीर सिंह निवासी वाजिदपुर की शादी 8 जुलाई 2016 को वैली जनपद मुजफ्फरनगर निवासी प्रतिभा पंवार से हुई। प्रतिभा यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और बदायूं में तैनात है। शादी के कुछ दिन वैचारिक मतभेद होने के कारण तलाक लेने का फैसला दोनों पक्षों के बीच सहमति से लिया । नौ अगस्त 2017 को परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दी और न्यायालय की तरफ से छह माह बाद 15 फरवरी 2018 तारीख लगाई। परिवार में दो शादी होने के कारण लड़का पक्ष न्यायालय में नहीं पहुंचे। 15 फरवरी को बागपत कचहरी के बाहर महिला कांस्टेबल प्रतिभा पंवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा उन्हें मामले में झूठा फंसाया। उन्हें उस पर कोई हमला नहीं किया। प्रतिभा उन्हें पुलिस को अपने पक्ष में होने की धमकी दे रही है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कराने की मांग की। एसपी ने उन्हें सही जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें गौरव, धर्मवीर, ओमवीर, कृष्णा, सत्यवीरी, प्रकाशी, मुनेश, बबली, शारदा, दीपा, रोहित, मोहित, दीपक, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed