फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूजरा में युवक को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

सूजरा में युवक को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सूजरा में युवक को फांसी लगाकर मारने की कोशिश
बागपत।
विज्ञापन

सूजरा गांव में खेत पर गए एक युवक पर गांव के लोगों ने हमला किया। उस पर चाकुओं से वार किया और जान से मारने की नीयत से रस्सी से गला घोंट दिया। युवक के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ कर भाग। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सूजरा निवासी धीरज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पड़ोस के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। वह 19 नवंबर को अपने खेत में गया हुआ था। वहां पर विपक्षी दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर उहमला किया। उस पर चाकू से प्रहार किया और रस्सी से गला घोंट दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा समझकर चले गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मनोज, प्रमोद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हरचंदपुर में युवक को पीटा
बागपत। हरचंदपुर गांव के युवक नदीम के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। उसकी तहरीर पर आरोपी असलम, असगर, जावेद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed