{"_id":"59b1a0fe4f1c1bfb7f8b4c86","slug":"81504813310-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलाना से अपहरण कर किसान को ढ़िकौली में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलाना से अपहरण कर किसान को ढ़िकौली में छोड़ा
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय/पिलाना (बागपत)। बालैनी थाने से अपने घर लौट रहे किसान का कार सवार लोगों ने पिलाना से अपहरण किया। करीब एक घंटे बाद उसको ढ़िकौली गांव में छोड़ा। पीड़ित ने पुलिस को बताया राशन डीलर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने तहरीर दी।
ढ़िकौली निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने बताया वह अपने साथी राममेहर के साथ बालैनी थाने में एक दरोगा से मिलकर वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही पिलाना में शराब के ठेके के पास पहुंचा, तभी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई और ओवरटेक कर उनको रोक लिया। उसमें सवार तीन लोग जबरदस्ती उसको गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। आरोपियों में एक राशन डीलर है। जिसकी वह पुलिस से शिकायत कर चुका है। आरोपी ने धमकी दी यदि शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी उसे गांव के पास छोड़कर भाग गए।
उधर राममेहर ने अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इससे पुलिस अफसर टेंशन में आ गए। सिंघावली अहीर, बालैनी और चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई थी। देवेंद्र के गांव में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। पीड़ित देवेंद्र ने सिंघावली अहीर थाने में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद्र कुमार ने कहा देवेंद्र का राशन डीलर से विवाद चल रहा है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।