{"_id":"59a862d64f1c1b4e738b4af4","slug":"81504207574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी
बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का मोहल्ले के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी बुधवार की रात में प्रेमी के घर जा पहुंची। मामला समझने के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी को परिजनों को सौंपा।
14 वर्षीय किशोरी नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। इसी मोहल्ले के एक युवक से उसका दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की रात में किशोरी प्रेमी के घर जा पहुंची। जब प्रेमी युवक के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो वे परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस देर रात दोनों (युवक और किशोरी) को कोतवाली ले आई और दोनों से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को सुबह के समय पुलिस ने किशोरी के परिजनों को कोतवाली में बुलाया और हिदायत देकर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया। जबकि युवक अभी भी कोतवाली में मौजूद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।