{"_id":"5998a2074f1c1bee448b4663","slug":"81503175175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा सिल्वरनगर में फिर नलकूपों में कुंबल लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनौरा सिल्वरनगर में फिर नलकूपों में कुंबल लगाकर चोरी
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में शुक्रवार की रात में फिर चोरों ने छह नलकूपों को निशाना बनाया। चोर कुंबल कर नलकूपों से बिजली का सामान चुराकर ले गए। धनौरा सिल्वरनगर गांव के नलकूपों में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है। एक के बाद एक वारदात हो रही है। शुक्रवार की रात में चोरों ने किसान भगवान सहाय, ब्रह्म पाल सिंह, श्रीपाल, भोपाल सिंह, विनोद कुमार, जगपाल के नलकूप में कुंबल कर स्टार्टर और बिजली का अन्य सामान चुराया। शनिवार सुबह किसान खेत में गए तो उनको चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस से चोरी की शिकायत की।
खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर के जंगल से चोरों ने पिछले दिनों बिजली का तार चोरी किया। पता चलने पर ऊर्जा निगम की टीम पहुंची। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जांच की तो पता चला चोरों ने करीब 5300 मीटर तार चोरी किया। जेई लोकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है।