फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अश्वनी हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

अश्वनी हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Sat, 15 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अश्वनी हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज
बागपत/रमाला। छपरौली कस्बा में यमुना में मिले युवक अश्वनी के शव के मामले में उसके परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। अश्वनी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किरठल गांव के युवक अश्वनी का शव 11 जुलाई को यमुना में उस समय मिला था जब लड़के दौड़ लगाते हुए वहां पर पहुंचे और स्नान करने के लिए यमुना किनारे गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने वहां पर पहुंचकर शव को यमुना से निकाला था। 12 जुलाई को शव की शनाख्त हुई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि अश्वनी की गांव के ही चार लोगों ने अपहरण करने के बाद हत्या की है। खुद को बचाने के लिए शव को यमुना में फेंक आए। इस मामले में अश्वनी के पिता श्याम कुमार की तहरीर पर गांव के ही जोगेंद्र, बिंदा, संतु कुमार और सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले में कई लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि नामजद आरोपी संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। केस की विवेचना चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन किया
रमाला। किशनपुर बराल गांव मेें आए दिन हो रही बछड़ों की मौत के विरोध मेेें शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है, जिनकी आए दिन अज्ञात वाहनों की टक्कर लगने से मौत हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गौशाला बनवाए जाने की मांग उठायी। प्रदर्शन करने वालों मेें अशोक, सहेंद्र, राजकुमार, रामनिवास, हरपाल, सुखवीर और सोमपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed