फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊर्जा निगम के कैशियरों से लूट के मामलें में पुलिस काफी नजदीक

ऊर्जा निगम के कैशियरों से लूट के मामलें में पुलिस काफी नजदीक

Fri, 16 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कैशियरों से लूट के मामलें में पुलिस काफी नजदीक
बड़ौत(बागपत)। मलकपुर-बड़ौत के बीच पल्सर बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने तीन जून को बाइक से बड़ौत आ रहे विद्युत निगम के कैशियरों को ओवर टेक कर तीन लाख रुपये लूटे थे और तमंचों की बटों से हमलाकर घायल किया। पुलिस कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। शीघ्र इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के बुलचंद पुत्र श्याम सिंह बड़ गांव सहारनपुर, रामकिशन पुत्र जीवन लाल गांव कुंडू बुलंदशहर तीन जून को सिनौली गांव में लगे निगम के विद्युत बिल वसूली कैंप से बाइक से बड़ौत लौट रहे थे। जब वे मलकपुर और बड़ौत के बीच पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवर टेक कर रोका और तमंचों के बल पर तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर ले गए थे। विरोध करने पर दोनों को तमंचों की बटों से हमलाकर घायल किया। इस केस के खुलासे को लेकर निगम के कर्मचारी आंदोलित हैं। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इसका खुलासा नजदीक है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
तीन जून को मलकपुर और बड़ौत के बीच हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed