फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाश ने जेल के प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षकों से अभद्रता की

बदमाश ने जेल के प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षकों से अभद्रता की

Wed, 15 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बदमाश ने जेल के प्रधान बंदी रक्षक व बंदी रक्षकों से अभद्रता की
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में कई मामलों में प्रमोद गांगनौली गैंग का एक कुख्यात बंद है। मंगलवार को प्रमोद गैंग के सदस्य ने जिला जेल के बंदी रक्षकों और प्रधान बंदी रक्षक के साथ अभद्रता की। इससे जेल के बंदी रक्षकों में आक्रोश है।

क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में कई आपराधिक मामलों में प्रमोद गांगनौली गैंग का रवि बिजरौल बंद है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में भी रवि कई बार जेल में बंद बंदियों के साथ मारपीट कर चुका है। साथ ही बीच बचाव करने के चलते बंदी रक्षकों व प्रधान बंदी रक्षकों के साथ अभद्रता भी कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय जेल में बंद अन्य बंदियों के साथ उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगडे़ में बीच बचाव करने पहुंचे बंदी रक्षकों और प्रधान बंदी रक्षक के साथ कुख्यात ने गाली गलौच व अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब बंदी रक्षकों ने उसका विरोध किया तो उसने बंदी रक्षकों पर हमला करने का भी प्रयास किया। इससे जिला जेल में तैनात बंदी रक्षकों में रोष है। बंदी रक्षकों व प्रधान बंदी रक्षक ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों से उक्त बंदी का स्थानांतरण दूसरी जेल में कराने की मांग की। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराई जाएगी। जेल में अनुशासनहीनता करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed