फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान नीटू की हत्या में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिशें

किसान नीटू की हत्या में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिशें

Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसान नीटू की हत्या में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिशें
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव में किसान सतपाल उर्फ नीटू की हत्या में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। हत्यारोपी एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों के नजदीकियों को हिरासत में लिया हुआ है। वहीं घटना के बाद गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में शनिवार की सुबह आठ बजे किसान सतपाल उर्फ नीटू (40) पुत्र मुंशी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह घर के बाहर खड़ा था। गांव के ही गौरव की हत्या कराने के शक में नीटू को मौत के घाट उतारा। मृतक के भाई कुलदीप ने आनंद पुत्र बनवारी, उसकी पत्नी मोहन देवी, बेटी खुशबू, भतीजा देवकरण पुत्र अशोक राणा व सीमा पत्नी अशोक राणा को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया । इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। बागपत के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद जनपदों में आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने हत्यारोपी मोहन देवी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी। हत्यारोपी एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के शरीर से निकली तीन गोलियां
बिनौली। एएसपी ने बताया कि धनौरा सिल्वरनगर गांव के मृतक किसान सतपाल उर्फ नीटू को तीन गोलियां मारी। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर से तीनों गोलियां निकलीं गई हैं। एक गोली सीने में लगी। दूसरी गोली पीठ और तीसरी गोली बांयी तरफ पेट के पास लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की गलियां पड़ी रही सुनसान
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में किसान नीटू की हत्या के बाद ग्रामीण दहशत में है। रविवार को गलियां सुनसान पड़ी रही। ग्रामीण भी घरों से बाहर नहीं मिले। आरोपियों के घर पर ताला लटका हुआ है। दहशत के कारण कोई भी ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं है।

गौरव की हत्या के बाद से चल रही थी रंजिश
बिनौली (बागपत)। हत्यारोपी आनंद के बेटे अंकित का शव वर्ष 2017 खेत में पेड़ पर लटका मिला । इसके बाद 23 अगस्त 2018 को उसके छोटे बेटे गौरव की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। आनंद ने पारूल, ऋषि, निशांत व अजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी पारुल को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। इस हत्याकांड में मेरठ जनपद का एक युवक का भी नाम प्रकाश में आया। परिजनों द्वारा नामजद कराते हुए ऋषि, निशांत व अजयपाल को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी । आरोपी आनंद पाल राणा पक्ष को शक था कि सतपाल उर्फ नीटू ने उसकी हत्या कराई और अपने भतीजे पारुल को घर में शरण दी है। इसके चलते उसकी हत्या की गई।

तनाव के बीच शव का हुआ अंतिम संस्कार
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में शनिवार को शाम के समय मृतक किसान सतपाल उर्फ नीटू के शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव में भारी संख्या पुलिस फोर्स मौजूद रही। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद तनाव बना हुआ है।


मृतक के घर पुलिस तैनात
बागपत। अधिकारियों ने धनौरा सिल्वरनगर गांव में किसान सतपाल की हत्या के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही मृतक किसान के घर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed