फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
बागपत। जिले में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को करीब चार सौ हिस्ट्रीशीटर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब चार सौ हिस्ट्रीशीटर हैं। हिस्ट्रीशीटर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकते हैं। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने अभी तक हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन तक नहीं कराया है। पुलिस को अधिकतर हिस्ट्रीशीटरों के बारे में नहीं पता कि वे कहां रह रहे हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान लोकेशन पता करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई। थानों में भी हिस्ट्रीशीटरों की बनाई गई फ्लाई शीट तक नहीं भरी गई है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी कर रही है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटर की जानकारी, वर्तमान में वह कहां रह रहा है, उसके घर परिवार के सदस्यों की जानकारी, आस-पड़ोस व रिश्तेदारों की जानकारी, वर्तमान में हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहा है, आमदनी का क्या जरिया है, उनके पैरोकार व जमानती की जानकारी समेत अन्य बिंदुओं पर रजिस्टर तैयार कर हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस चुनाव के दौरान भयमुक्त व शांति पूर्वक माहौल के लिए अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। जिले में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

ऐसे खुलती है हिस्ट्रीशीट
बागपत। हिस्ट्रीशीट को दो श्रेणी ए व बी में बांटा गया है। ए श्रेणी में उन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाती है, जो छोटे अपराध करने के अभ्यस्त हैं और उनमें सुधार की कोई गुंजाइश दिखाई न दे। ए श्रेणी की हिस्ट्रीशीट एसपी खोल देते हैं। बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट जघन्य अपराधियों की खोली जाती है। यह हिस्ट्रीशीट पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अनुमोदित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed