फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापता छात्रा का कृष्णा नदी में बहता मिला शव

लापता छात्रा का कृष्णा नदी में बहता मिला शव

Mon, 31 Dec 2018 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्रा का कृष्णा नदी में बहता मिला शव
दोघट/दाहा (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 दिन से लापता छात्रा का शव कृष्णा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। पिता की डांट से आहत होकर छात्रा घर से चली गई थी। उसने कृष्णा नदी में कूदकर आत्महत्या की। छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। 13 दिसंबर को घर पर छात्रा का अपने भाई से झगड़ा हो गया था। पिता ने दोनों बहन-भाई को डांट दिया था। पिता की डांट से आहत होकर छात्रा घर से चली गई। 14 दिसंबर को पिता ने थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन तभी से ही छात्रा की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को बामनौली पुलिस चौकी के पास कृष्णा नदी में लापता छात्रा का शव बहता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसे बेटी को डांट दिया था। जिससे आहत होकर उसने नदी में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि छात्रा ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed