फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दबंगों ने महिलाओं से अभद्रता कर घर में लगाई आग

दबंगों ने महिलाओं से अभद्रता कर घर में लगाई आग

Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिलाओं से अभद्रता कर घर में लगाई आग
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव में रविवार की तड़के पांच लोगों ने घर में घुसकर चार महिलाओं से अभद्रता कर मारपीट की। जब वे घर से बचकर भागी तो उन्होंने घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी नगदी और सामान जल चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

रविवार की तड़के लुहारी गांव में परिवार के लोग मजदूरी करने खेतों में गए और घर में उनकी पत्नी मौजूद थी। उसी समय रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोग घर में घुसे और उन्होंने घर में मौजूद महिला संगीता पत्नी सुखपाल, बाला देवी पत्नी तेजपाल, नरेशों पत्नी शौकीन, राधिका पत्नी मोनू निवासी लुहारी के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़े। विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाकर जब वे घर से बाहर निकली तो दबंग पांचों लोगों ने उनके घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकल। परिवार वालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी वहां पहुंची और उसने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नगदी, घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed