फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाई के यहां न भेजने पर महिला ने की जान देने की कोशिश

भाई के यहां न भेजने पर महिला ने की जान देने की कोशिश

Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाई के यहां न भेजने पर महिला ने की जान देने की कोशिश
भाई के यहां न भेजने पर महिला ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिनौली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने भैया दूज पर्व पर अपने भाई के यहां जाने से मना करने पर कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने अपने पति से कहा कि भैया दूज पर वह भाई को तिलक लगाने के लिए जाएगी। लेकिन पति ने उसे जाने से मना कर दिया। इस पर पति और पत्नी में काफी देर तक कहासुनी हुई। बाद में महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसके ससुराल वाले उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है और खतरे से बाहर है। निजी चिकित्सालय की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed