{"_id":"5bb3d0e1867a55013d11b472","slug":"71538511073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर आपतिजनक टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर आपतिजनक टिप्पणी
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री के फोटो अप लोड कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिस आईडी से पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट डाली है, उसके खिलाफ कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
बागपत पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर एमडी सदरे आलम नामक आईडी से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों को टैग कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विशेष समुदाय के युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के फोटो को पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर अप लोड कर टिप्पणी की। युवक ने पुलिस को भी नहीं बक्शा। पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी। युवक ने सभी को गाली गलौच कर अशोभनीय बात कही। यह पोस्ट बागपत पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर 29 सितंबर को डाली गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने जिस आईडी से ट्वीटर एकाउंट पर टिप्पणी की है, उस आईडी के खिलाफ धारा 404, 506 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिस ने भी ट्वीटर एकाउंट पर टिप्पणी की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। हरचंदपुर गांव निवासी जहूर पुत्र स्वर्गीय शरीफ ने कोतवाली में इकबाल, शकील, नदीम व अजीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि चारों लोगों ने उसकी पुत्रवधू नाजमा व साजमा के साथ गाली गलौच एवं मारपीट की थी।