फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से किया रेप

जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से किया रेप

Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से किया रेप
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में महिला ने अपने ही जेठ पर रेप करने का आरोप लगाया है। दो दिन पहले तमंचे से भयभीत कर जेठ ने महिला से रेप किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी को बताया कि ससुराल वालों से पारिवारिक मतभेद के कारण वह अपने दोनों बच्चों सहित पिता के पास मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में रह रही है। 21 जुलाई को पति ने बड़ौत बुलाया। सुबह वह अपने दोनों बच्चों व भाभी के साथ बड़ौत में बस स्टैंड पर आ गई। पति उन्हें जबरन घर ले गया। रात्रि में 11 बजे महिला अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो गई। इसी समय उसका जेठ कमरे में घुस गया और तमंचे से आतंकित कर उसके साथ जबरन रेप किया। शोर सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंचे तो उसे इसके बारे में पता चला। जेठ ने दोनों को तमंचे से आतंकित किया और पीड़ित महिला के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। जेठ ने उल्टे उस पर आरोप लगाया। मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की कोशिश की। उसने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर आरोपी जेठ के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन 26 जुलाई को
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिला मंत्री राजीव मान ने बताया कि 26 जुलाई को संघ की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed