फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरुरपुर में लेन-देन के विवाद में संघर्ष

सरुरपुर में लेन-देन के विवाद में संघर्ष

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरुरपुर में लेन-देन के विवाद में संघर्ष
बागपत। क्षेत्र के गांव सरूरपुर में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष की दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव निवासी राजवीर पुत्र बलजीत का अपने बड़े भाई राजेंद्र से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को शाम के समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के राजवीर, उसकी पत्नी कविता, बेटे राहुल और अरुण, दूसरे पक्ष के राजेंद्र, उसका बेटा मोनू और बेटी शिवानी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। राजवीर ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई राजेंद्र को 50 हजार रुपये उधार दिए। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। वहीं राजेंद्र का कहना है कि उसने रुपये लौटा दिए। पुलिस ने दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कराई । घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दूसरी तरफ क्यामपुर गांव में संदीप का अपने चचेरे भाई प्रवीण से झगड़ा हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने संदीप को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed