{"_id":"5b3927124f1c1bb0318b9bf8","slug":"71530472210-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला किसान का शव
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि किसान पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। इस मामले की अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार में लगे हैं।
दोघट थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 40 वर्षीय किसान का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने कमरे के किवाड़ तोड़कर शव को नीचे उतारा। किसान की मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि किसान पर बैंक व साहूकारों का कर्ज था। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने इस तरह की जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वे अपने स्तर पर मामले को दिखवा रहे हैं।