फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फैजपुर निनाना में किसान को गोली मारकर घायल किया

फैजपुर निनाना में किसान को गोली मारकर घायल किया

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फैजपुर निनाना में किसान को गोली मारकर घायल किया
बागपत।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में मंगलवार की रात में मकान की छत पर सोए किसान को कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर किया। इस मामले में घायल के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी मनोज पुत्र रघुवीर मंगलवार की रात में मकान की छत पर सो रहा था। भतीजे दीपक ने बताया कि रात्रि में साढे़ नौ बजे के लगभग गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे ऊपर पहुंचे तो चाचा मनोज घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसके पैर में गोली लगी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर किया। दीपक ने बताया कि मकान की बराबर में जगह खाली है। उसमें नीम का पेड़ खड़ा हुआ है। हमलावर पेड़ से ऊपर छत पर पहुंचे और उसके चाचा को गोली मार दी। 16 मई 2018 को उसके पिता सतेंद्र की नैथला मोड़ पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फरार आरोपियों ने ही चाचा को गोली मारकर घायल कर किया है और जिला कारागार में बंद सत्यवीर ने जेल से साजिश रचकर हमला कराया है। इस मामले में दीपक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खुले घूम रहे हैं हत्यारोपी
बागपत। भतीजे दीपक ने बताया कि तीन साल पहले बिहारीपुर गांव में उसके चाचा विनोद और उनके दोस्त की हत्या की। इसमें चाचा मनोज ने गवाही दी। उसके मृतक पिता सतेंद्र इस मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। इसी को लेकर पहले पिता की हत्या कराई और अब चाचा पर जानलेवा हमला किया। जेल से जमानत पर बाहर आए प्रियव्रत पुत्र सत्यवीर समेत कई आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाइयों की हो चुकी हत्या
बागपत। घायल मनोज के बड़े भाई सतेंद्र और विनोद की हत्या हो चुकी है। उस पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद पूरा परिवार भयभीत है। भतीजे दीपक ने बताया कि आरोपी उनकी भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस से कई सुरक्षा की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें सुरक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed